हृदय से जुड़ी
जन्मजात समस्याओं की वजह से भी हार्ट फेल्योर हो सकता है। मुंबई स्थित
क्लाउडिन ग्रुप ऑफ हॉस्पीटल्स के फीटल व मैटरनल मेडिसिन विभाग के ग्रुप
मेडिकल डायरेक्टर शांतला वादेयार ने आईएएनएस से कहा, ‘‘हृदय की जन्मजात
समस्याओं के साथ पैदा हुए बच्चों का विकास बहुत धीमा होता है और वे समान
उम्र के बच्चों की तुलना में छोटे रह जाते हैं। उनमें समस्या जीवनभर बनी रह
सकती है।’’
हार्ट फेल्योर का प्रारंभिक लक्षण थकावट व सांस फूलना
है। इससे चलना-फिरना, सीढ़ी चढऩा, सामान ढोने की रोजना की गतिविधियां
प्रभावित होती हैं। हार्ट फेल्योर के चेतावनी संकेतों में सांस फूलना,
खांसी या घरघराहट, शरीर के ऊतकों में अत्यधिक तरल जमा होना, थकावट, मिचली
आना, बदहजमी तथा हृदय गति का बढऩा है।