Nicole Scherzinger wants to write a musical with Andrew Lloyd-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनके लिए गाना लिखना चाहती हैं गीतकार निकोल शेर्जिंगर

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 मार्च 2018 3:38 PM (IST)
इनके लिए गाना लिखना चाहती हैं गीतकार निकोल शेर्जिंगर
लंदन। गायिका-गीतकार निकोल शेर्जिंगर का कहना है कि वह संगीतकार एंड्रयू लॉयड वेबर के लिए गीत लिखना चाहती हैं। इससे पहले, 39 वर्षीय गायिका ने ‘द ऐक्स फेक्टर’ में दोबारा शामिल होने के लिए रिहर्सल से केवल एक सप्ताह पहले ब्रॉडवे के ‘कैट्स’ से बाहर होकर वेबर को नाराज कर दिया था। लेकिन अब शेर्जिंगर को वेबर के साथ एक म्यूजिकल के लिए गीत लिखने का मौका मिलने की उम्मीद है। वेबसाइट ‘सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, शेर्जिंगर ने बताया, ‘‘मेरे पास कई म्यूजिकल हैं। एंड्रयू के साथ कुछ नया बनाना एक सपना है।’’
वेबर (70) इससे पहले शेर्जिंगर से नाराज हो गए थे, जब उन्होंने अचानक ब्रॉडवे शो छोड़ दिया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement