Advertisement
जॉन गुडमैन ने ब्रूस विलिस की मदद से अपने सिटकॉम सह-कलाकार के साथ किया था मजाक

गुडमैन ने कहा, “सफलता थोड़ी देर से मिली, लेकिन वहां मेरी मुलाकात कई बेहतरीन अभिनेताओं से हुई। हम अभिनय को लेकर घंटों चर्चा करते थे। इसी तरह मैं ब्रूस को जानने लगा। उसे अभिनय से प्यार था और मुझे भी। हमारी अच्छी दोस्ती हो गई।”
उन्होंने आगे कहा, “जब ब्रूस को सफलता मिल गई, तब जब भी मुझे लॉस एंजिलिस आने की जरूरत होती, वह मुझे अपने यहां ठहराता था।”
‘मूनलाइटिंग’ से स्टारडम हासिल करने के बाद ब्रूस विलिस और ‘रोज़ैन’ से लोकप्रियता पाने वाले गुडमैन ने मिलकर एक मजेदार शरारत की योजना बनाई।
गुडमैन ने बताया, “एक दिन ब्रूस मेरे ड्रेसिंग रूम में मिलने आया। उसी दौरान मैंने रोज़ैन को चौंकाने का फैसला किया। एक दृश्य में मुझे बिस्तर पर लेटा होना था और रोज़ैन को आकर चादर खींचनी थी। मैंने अपनी जगह ब्रूस को बिस्तर पर लिटा दिया। जैसे ही उसने चादर हटाई, वह हैरान रह गई। मुझे लगता है कि वह दृश्य कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया था। यह काफी शानदार था।”
गौरतलब है कि ‘रोज़ैन’ का मूल प्रसारण 1988 से 1997 तक नौ सीज़न तक चला था। इसके बाद यह 2018 में दसवें सीज़न के साथ फिर लौट आया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


