ट्विटर की हालत खस्ता है,कंपनी बिकने को तैयार है। अभी हालांकि उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है। कंपनी पिछले कई महीनों से लगातार घाटे में चल रही है। धीरे-धीरे कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में कंपनी ने भारत से दर्जनों कर्मचारियों को निकाला है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वो वीडियो शेयरिंग मोबाइल ऐप वाइन को बंद कर देगी। ट्विटर और वाइन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोबाइल से वाइन ऐप के खात्मे के बाद भी इसकी वेबसाइट कुछ दिनों के लिए चलती रहेगी,क्योंकि यूजर्स यहां से कोई भी वीडियो डाउनलोड करके सेव कर सकें। ट्विटर के प्रवक्ता ने एक न्यूज एजेंसी से बताया है कि अगले महीने यह ऐप बंद हो जाएगा, हालांकि उसने इसकी डेट फाइनल नहीं की गई है।
यह भी पढ़े :वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसानयह भी पढ़े :एक बार चार्ज करो 318 घंटे चलेगा यह स्मार्टफोन....