Samsung Galaxy Note 8 to Launch Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Note 8

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 4:43 PM (IST)
आज लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Note 8
साउथ कोरियन टेक्नॉलॉजी दिग्गज सैमसंग आज Galaxy Note 8 लॉन्च करने वाली है। इसकी अहमियत कंपनी के लिए कई मायनों में ज्यादा है। Galaxy Note 7 सैमसंग मोबाइल के इतिहास में कंपनी के लिए सबसे बड़ा झटका रहा है। Galaxy Note 7 की बैटरी फटने लगी और इसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था और आखिरकार कंपनी ने इसे हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया। Galaxy Note 7 को सैमसंग का अब तक का बेस्ट फैबलेट माना जा रहा था। इसलिए कंपनी के ऊपर इस बार बड़ी जिम्मेदारी है। सैमसंग न्यू यॉर्क में Unpacked 2017 इवेंट आयोजित करेगी जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप फैबलेट Galaxy Note 8 को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट को आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से आपको लिंक मिल जाएगा। Galaxy Note 8 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स काफी पहले से ही लीक हो रहे हैं और अब तक काफी सारी जानकारियां हमारे पास हैं। आइए जानते हैं इस फ्लैगसिप फैबलेट में क्या खास होगा और क्यो हो सकती है इसकी कीमतें। इवान ब्लास, जो स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इसकी जानकारियां और तस्वीरें लीक करने में एक्स्पर्ट हैं, उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर Galaxy Note 8 का आधिकारिक पोस्टर है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसकी खासियत कम बेजल बड़ी स्क्रीन, दो कैमरा, डेडिकेडेट बिक्सबी बटन और डुअल फ्लैश इस स्मार्टफोन में होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement