Samsung Galaxy Note 8 to Launch Today Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Note 8

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 4:44 PM (IST)
आज लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Note 8
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप Galaxy S8 जैसे ही होंगे। क्योंकि इसमें भी लेटेस्ट हार्डवेयर हैं। यूजर इंटरफेस नोट सीरीज जैसे ही होंगे जिसमें स्टाइलस का ज्यादा यूज होगा। इस लीक में देखा जा सकता है फिंगरप्रिंट स्कैनर Galaxy S8 जैसा ही होगा और उसी जगह पर होगा। उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इस बार फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर देगी, लेकिन फिर से बैक में दिया जा सकता है। Galaxy S8 में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जिसकी वजह से कुछ लोगों ने इसे नापसंद भी किया है। डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जिसका रिजोलुशन 3840X2160 होगा। इसकी डिस्प्ले क्वॉड एचडी होगी। बेजल काफी कम होंगे और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 2:1 का होगा। यानी इसकी स्क्रीन काफी बड़ी लगेगी। सैमसंग पहली बार इस फैबलेट के साथ डुअल कैमरा ला सकती है। ऐपल और एलजी सहित लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने दो कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसलिए माना जा रहा है कि इसमें दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Note 8 की कीमत 1,000 यूरो (लगभग 75,400 रुपये) रखी जा सकती है। इसकी बिक्री सितंबर से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें - इन उपाय से बचा सकते हैं अपने फोन को हैक होने से

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement