बाप ही बना हत्यारा,प्रेमी से शादी के चक्कर में नाबालिग ने गंवाई जान
khaskhabar.com:
इस बात से खफा होकर आरोपी पिता बलजीत सिंह ने पास पड़ी कस्सी उठाकर बेटी
रमनदीप कौर के गर्दन पर वार कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने छुड़ाना चाहा,
लेकिन आरोपी ने अन्य वार कर दिए। इससे रमनदीप कौर का गला कट गया और मौके पर
उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोप बलजीत सिंह मौके से फरार हो गया। आरोपी
बलजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।