Punjab: father booked for honour killing of daughter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाप ही बना हत्यारा,प्रेमी से शादी के चक्कर में नाबालिग ने गंवाई जान

khaskhabar.com:
बाप ही बना हत्यारा,प्रेमी से शादी के चक्कर में नाबालिग ने गंवाई जान
लुधियाना। पंजाब में लुधियाना में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही तो पिता का पारा चढ गया और गुस्से में आकर बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी। लडकी की हत्या उसी दिन की गई, जिस दिन उसे 12वीं क्लास की परीक्षा में 80 फीसदी अंक मिले थे। आरोपी पिता को अपनी नाबालिग बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर उनके घर में कई बार झगड़ा भी होता रहता था। बोहा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गांव दलेलवाला में शनिवार रात को जमींदार बलजीत सिंह अपनी बेटी के साथ बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान उसने बेटी रमनदीप कौर को कहा कि उसका लहरे मुहब्बत में विवाह कर देना है, जवाब में रमनदीप कौर ने कहा कि वह वहां नहीं, अपनी मर्जी से विवाह करवाएगी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement