मुंबई। आपने कई चोरी के किस्ते और कहानी पढी और सुनी होगी। आज आपको एक ऐसे चोर के बारे बता रहे है जिसके कारमाने जानकर पुलिस के भी होश उड गए। मुंबई के माटुंगा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है जिसने दो साल में करीब 40 लाख रुपए कीमत की चप्पल चुराई है।
इब्राहिम शेख नाम के चोर को पुलिस ने हाउस ब्रेकिंग के मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर इस चोर ने 15 आरोपों को कबूला और ख़ास बात ये है कि इन 15 आरोपों में से एक आरोप ये था जिसे सुनने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। इब्राहिम ने बताया की उसने दो सालों में 40 लाख कीमत के चप्पल चोरी किए। इब्राहिम शेख रोज 8 से 10 जोड़ी चप्पल चोरी करता था और उसे दक्षिण मुंबई के मशहूर नलबाजार में बेच देता था।