UP: Student raped in coaching centre in Aligarh, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के अलीगढ़ में छात्रा के साथ कोचिंग में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2024 2:19 PM (IST)
यूपी के अलीगढ़ में छात्रा के साथ कोचिंग में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोचिंग संचालक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को थाना क्वार्सी और मोहल्ला सुरेंद्र नगर में एक कोचिंग संचालक के विरूद्ध दुष्कर्म किए जाने के विरुद्ध एक तहरीर प्राप्त हुई। इसके आधार पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग कोचिंग पहुंचे और बाहर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पहुंची। पुलिस ने कोचिंग संचालक को मौके से हिरासत में ले लिया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है, हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर द‍िया है।
गुस्साई भीड़ ने कोचिंग सेंटर के भीतर घुसने की कोशिश की। इस पर संचालक ने खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया। सूचना म‍िलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट काटकर कोचिंग संचालक को बाहर निकाला। ज्ञात हो कि कोचिंग सेंटर में कक्षा दस और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। यहां सुबह सात से शाम पांच बजे तक कक्षाएं चलती हैं।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement