Unknown youth body recovered from drain in Banda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदा में नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

khaskhabar.com: शनिवार, 24 अगस्त 2024 5:36 PM (IST)
बांदा में नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बांदा। बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला रोड़ में शनिवार दोपहर नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। शहर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चिल्ला रोड़ स्थित एक नाले में 28 साल के अज्ञात युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव बरामद कर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। सीओ ने कहा कि फौरी तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चला है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement