Relative raped pretext of caring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौसा ने ही देखभाल के बहाने लूट ली युवती की इज्जत

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 6:29 PM (IST)
मौसा ने ही देखभाल के बहाने लूट ली युवती की इज्जत
अमृतसर। विद्या सागर मेंटल हॉस्पिटल में एक इलाजे दौरान युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बलात्कार करने वाला आरोपी और कोई नहीं बल्कि पीड़ित युवती का मौसा है जो युवती की देखभाल के लिए हॉस्पिटल रहा था पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है आरोपी मौसा अभी फरार है। पीड़ित युवती सोमा रानी मेंटल हॉस्पिटल में अपना इलाज पिछले ढेड़ महीने से करवा रही थी। पीड़ित युवती का मौसा इन्दर सिंह उसकी देखभाल के लिए उसके साथ ही रह रहा था। कल युवती ने अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में डॉक्टर को बताया। डॉक्टर ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने युवती के मौसा इन्दर सिंह पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फाजिल्का का रहने वाला है। पकड़ने के लिए अलग अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement