rape accused escaped from 7 months, now in custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म कर 7 माह से फरार था, अब गिरफ्त में

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 1:17 PM (IST)
दुष्कर्म कर 7 माह से फरार था, अब गिरफ्त में
धौलपुर। जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही पड़ोस की विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि सात माह पूर्व थाना क्षेत्र के कांसपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी घर में अकेली थी और परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने गए थे। पत्नी को घर में अकेला देख पड़ोसी युवक रम्पू पुत्र धुंधी घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए सात माह से फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसी के घर से दबोच लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement