Police arrested dacoit in dholpur after many years -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कई साल से फरार कुख्यात डकैत को पुलिस ने दबोचा

khaskhabar.com: रविवार, 07 जनवरी 2018 7:37 PM (IST)
कई साल से फरार कुख्यात डकैत को पुलिस ने दबोचा
धौलपुर। राजस्थान पुलिस ने कई साल से फरार चल रहे एक कुख्यात डकैत को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस डकैत को कई साल से ढूंढ रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस को करीब दो दर्जन से ज्यादा मामलोें में इसकी तलाश थी। जानकारी के मुताबिक इस डकैत को धौलपुर सरमथुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेम सिंह नाम के इस डकैत पर कई पुलिसकर्मियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, हत्या, लूट, डकैती जैसे करीब 27 मामले चल रहे हैं। यह डकैत कई साल से पुलिस से छुपता फिर रहा था। पुलिस ने कई बार इसे दबोचने की भी कोशिश की, लेकिन यह हाथ नहीं आया। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और उसे अब दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक डकैत प्रेमसिंह सावंतगढ़ थाना गढ़ीबाजना का रहने वाला है। आरोपी ने 2012 में एसएलआर, कार्बाइन 315 बोर रायफल जैसे आधुनिक हथियारों से पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।
पुलिस ने आरोपी डकैत घर से कई अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने इस डकैत के दो साथियों वीरो और रामविलास को पहले गिरफ्तार कर लिया था। डकैत प्रेमसिंह को जंगल में भेड़ चराने के दौरान एक व्यक्ति की नाक काटने के आरोप में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई। फिलहाल पुलिस अब डकैत से पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ अन्य साथियों के पता लगायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement