नूंह। पति के शराब पीने से तंग आकर पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के उपरांत पुलिस ने आरोपी
महिला को उसके पिता के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भादस की धारा
302 के तहत पति की हत्या के जुर्म में पत्नी पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाही
शुरू कर दी है। पुलिस ने अदालत में पेश किया गया जहां माननीय अदालत ने
आरोपी महिला को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।थाना
प्रभारी रोहोतास कुमार ने बताया कि मंगलवार 27 दिसंबर को नगर के वार्ड न. 7
में रहने वाले दम्पत्ति की पत्नि अपने पति के शराब पीने से ज्यादा तंग थी।
ये दम्पत्ति अपने सुसराल से अलग फिरोजपुर झिरका में रह रहे थे। पति की
शराब पीने से तंग होकर महिला ने नशे में
धुत पति की गले से दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को शक होने पर पुलिस ने
शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का शक सही निकला और
पोस्टमार्टम में गले से दबाने के कारण हत्या की पुष्टि हुई। हल्की पूछताछ
में दिनेश की पत्नि नीतू ने स्वीकार कर लिया। कि अपने पति की अधिक शराब
पीने से वो तंग थी जिसको लेकर पहले भी घर के कलेश पुलिस थाने तक पहुंच
चुकें थे। इस लिए गले से दबाकर अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी
महिला को गिरफ्तार कर लिया है वही पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर
रही है । पुलिस ने अदालत में पेश किया गया जहां माननीय अदालत ने आरोपी
महिला को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।