Advertisement
मोबाइल फोन लूट का खुलासाः चार मोबाइल व एक बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

कस्बा निम्बाहेडा में लगे सीसीटीवी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गए तो घटना में चोरी हुआ मोबाइल फोन जवान उम्र का एक व्यक्ति ले जाता हुआ नजर आया। उक्त हुलिए के व्यक्ति की तलाश व सूचना संकलन से छीना गया मोबाइल फोन चिकारडा थाना मण्डफिया जिला चितौड़गढ़ निवासी 28 वर्षीय छोटू खान उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र नजीर उर्फ वजीर खान के कब्जे में मिला। मोबाइल फोन को कब्जे पुलिस लेकर जब्त किया गया। आरोपी छोटु उर्फ लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणों के माल के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जाकर तीन मोबाइल व एक मोटर साईकिल और बरामद कर जब्त की है। आरोपी छोटू उर्फ लाल मोहम्मद से realme कंपनी के दो व vivo कंपनी के दो मोबाईल एवं एक मोटर साईकिल बरामद की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


