Advertisement
झारखंड : शराब लूट और ट्रक चालक की हत्या का खुलासा, 726 पेटी शराब और हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने शराब लूटने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ट्रक चालक की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दैहर गांव के एक कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। रणविजय सिंह के खिलाफ धनबाद जिले में धोखाधड़ी और चौपारण थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, विशाल कुमार सिंह के खिलाफ चतरा सदर थाने में आर्म्स एक्ट और इटखोरी थाने में चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दैहर पंचायत, इटखोरी के सेवईया पुल के पास नेवरीकरमा गांव और बरही में एक मुर्गी फार्म के निकट बंद कमरों से कुल 726 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इनमें मैकडॉवेल्स और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब शामिल है। छापेमारी में एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के अलावा शराब की ढुलाई और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक पिकअप वाहन और एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को भी जब्त किया है। इस वारदात में शामिल गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


