Husband murdered wife house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गृहक्लेश से तंग आकर पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या की

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 5:16 PM (IST)
गृहक्लेश से तंग आकर पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या की
श्री मुक्तसर साहिब। गृह क्लेश से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना जिले के गांव धूलकोट में हुई । यहां रहने वाले सुखमंदर सिंह का विवाह गुरप्रीत कौर के साथ करीब 10 वर्ष पहले हुआ था। जिनका एक 8 वर्षीय पुत्र व एक 7 माह की छोटी बेटी है। सुबह सुखमंदर सिंह ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी पर फायर किया व फरार हो गया। कथित आरोपी जाते समय अपनी 7 माह की लड़की को पड़ोस वाले घर छोड़ गया। पुलिस को दिए बयानों में मृतका के ताया कुलवंत सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का गत कुछ समय से घरेलू क्लेश चल रहा था, जिस कारण सुखमंदर सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया। बयानों के आधार पर सुखमंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement