Advertisement
युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलने पर लड़की का भाई अरविंद सिंह और अन्य परिजन बारां पहुंच गए और दोनों को लेकर गाड़ी से कोटा के लिए रवाना हुए। रास्ते में कहासुनी होने पर आरोपियों ने नितिन के सीने पर चाकू से वार कर दिया। अचेत होकर गिर जाने पर आरोपी नितिन को राजकीय चिकित्सालय बारां में भर्ती कराकर फरार हो गये। सूचना पाकर नितिन सिंह के परिजन अस्पताल पहुंचे। पिता लक्ष्मण सिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
एसपी चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व सीओ ओमेंद्र सिंह के सुपरविजन तथा एसएचओ रामविलास मीणा व डीएसटी प्रभारी लइक अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
गठित विशेष टीम द्वारा अथक प्रयास कर घटना के चार आरोपियों युवती के भाई अरविंद सिंह पुत्र शिवराज सिंह (30) निवासी अमृत नगर कॉलोनी रायपुरा थाना उद्योग नगर व अन्य बलवीर सिंह राजपूत पुत्र दशरथ सिंह (40) निवासी पार्श्वनाथ सिटी थाना नान्ता, दीप सिंह उर्फ दीपांशु पुत्र विक्रम सिंह राजपूत (20) एवं प्रदीप सिंह उर्फ टोलू पुत्र विक्रम सिंह राजपूत (19) निवासी प्रेम नगर प्रथम थाना उद्योग नगर कोटा शहर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में डीएसटी प्रभारी लइक अहमद एवं एसपी ऑफिस में हैंड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


