बेख़ौफ़ अपराधी, अधेड़ की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव
khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 10:03 AM (IST)
कानपुर। नर्वल में घर से निकले माली का शव खून से
लथपथ सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त करते
हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। शरीर पर चोटों के निशान मिलने से माली की
हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है।