khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 08:37 AM (IST)
पुलिस के अनुसार महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे घर में अकेला
पाकर पहले मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के मुताबिक शुक्रवार को
उसके पति और सास-ससुर खेत पर गए थे और दिन में वह घर पर अकेली थी। इसी
दौरान पीडि़ता के घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाला प्रदीप घर में घुस आया और
दलित महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पति जब घर आया
तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। लेकिन आरोपी दबंग परिवार से था
इसलिए पीडि़त परिवार थाणे जाने से डर रहा था। शनिवार को पीडि़ता के पति ने
हिम्मत दिखाते हुए थाना बरहन पहुंचकर आरोपी प्रदीप के खिलाफ तहरीर दे दी।