आगरा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। यूपी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों में जरा सा भी भय नहीं है। आगरा के थाना बहन इलाके में एक दबंग ने दलित महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पीडित परिवार काफी डरा हुआ है क्योंकि आरोपी दबंग परिवार से था। बाद में किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।