caught the mobile thief -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा देने वाले छात्रों की स्कूटी से मोबाइल चुराने वाले पकड़े

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 5:45 PM (IST)
परीक्षा देने वाले छात्रों की स्कूटी से मोबाइल चुराने वाले पकड़े
उदयपुर। विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट और पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रों की स्कूटी की डिग्गी में रखे मोबाइल चोरी करने के मामले में तीन किशोर पकड़े गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पिछले छह माह में स्कूटी की डिग्गी तोडक़र 50 से अधिक मोबाइल चुराना कबूल किया है। लोगों ने बताया कि एमएलएसयू के तहत वीबीआरआई में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा देने आए छात्र स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर मोबाइल डिग्गी में रख कर देते हैं। तीनों किशोर गैंग बनाकर डिग्गी से मोबाइल चोरी करते हैं। तीन-चार महीने पहले विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के इंटरनल एग्जाम के दौरान इन बच्चों की गैंग ने मास्टर चाबी से स्कूटी की डिग्गी खोलकर 16 वारदातें की थी। इस महीने वीबीआरआई में परीक्षाएं चल रही हैं तो इस बच्चा गैंग ने 30 मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
सीसीटीवी से आए पकड़ में

कॉलेज प्रबंधन चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से परेशान था। पुलिस में शिकायत देने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखी तो यहीं का एक छात्र बिना किसी काम के पार्किंग क्षेत्र में कई बार बैठा दिखाई दिया। क्षेत्रवासी प्रेम ओबरवाल ने बताया कि दो दिन पहले कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज परिसर में प्रवेश के सभी दरवाजे बंद करवा दिए थे। सभी पार्किंग पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही किशोर पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा और नजर बचाकर उसने स्कूटी खोल मोबाइल चोरी का प्रयास किया, घेराबंदी कर उसे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। उसने दो अन्य अपचारियों के नाम भी बताए। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ में अपचारियों ने 50 से अधिक मोबाइल चोरी करना कबूला है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि एक किशोर तो विद्याभवन पॉलिटेक्निक कॉलेज का ही छात्र है। उसने यहां प्रवेश लिया हुआ है। हालांकि वह नियमित नहीं आता है और न ही उनका एनरोलमेंट हुआ है, लेकिन प्रवेश लेने के चलते वह कभी-कभी कॉलेज आता था तो सभी सामान्य समझते थे। वहीं दो किशोर स्कूल के छात्र हैं। तीनों ही बच्चे अभावग्रस्त परिवार से हैं। शुरुआत में जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी शुरू की और कुछ दिनों बाद चोरी करना इन बच्चों की आदत हो गई है। अपचारियों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने के बाद वे मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक दुकान पर बेच देते थे। मोबाइल बेचकर जो रुपए मिलते थे, वे आपस में बांटकर उनके लिए कपड़े, जूते सहित अन्य शौक पूरे करते थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement