Advertisement
नाबालिग छात्रों को धूम्रपान सामग्री बेच रहा ब्लिंकिट कंपनी का डिलीवरी मैन गिरफ्तार

कुन्हाडी पुलिस थाना टीम द्वारा लैंडमार्क सिटी कोचिंग एरिया में शनिवार को आरोपी सत्यप्रकाश को एलन कोचिंग के पास से नाबालिग बच्चे को धूम्रपान सामग्री डिलीवर करते हुये पकड़ा जिसे 77 जेजे एक्ट एंव 9/11 राज धूम्रपान अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ब्लिंकिट कम्पनी में काम करता है जो ऑर्डर पर कोचिंग एरिया में कम उम्र के बच्चों एवं छात्रों को धूम्रपान सामग्री डिलीवर करता है। कोटा शहर पुलिस द्वारा ऐसी प्रभावी कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।
ब्लिंकिट कम्पनी का लैंडमार्क सिटी कोचिंग एरिया में कार्यालय है, जिसके प्रतिनिधि को पूर्व में कुन्हाडी पुलिस द्वारा पत्र लिखकर नाबालिग छात्रों को धूम्रपान सामग्री व अन्य नशे की सामग्री सप्लाई नही करने के बारे में लिखा था, इसके उपरान्त भी कम्पनी द्वारा धूम्रपान सामग्री बच्चो को अन्य ऑर्डर के साथ डिलीवर की जा रही है। अनुसंधान के दौरान ब्लिंकिट कम्पनी के कौन-कौन लोग इसमें शामिल है उनकी भूमिका की विस्तृत जांच जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


