Advertisement
बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

वायरल ऑडियो में महिला दारोगा से शिकायत करती सुनाई देती है कि वह उसके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं। इस पर दारोगा कथित तौर पर कहता है, "तुम एक रात आओ, हम तुम्हारे तरफ से हो जाएंगे।" महिला बातचीत के दौरान पहले ही दो बार में चार हजार रुपये देने की बात भी कहती है। इसके अलावा, महिला से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया शैलेश कुमार की संलिप्तता प्रतीत होती है। उनके इस आचरण से आम जनमानस में पुलिस के प्रति अविश्वास और असंतोष की भावना उत्पन्न हुई है। साथ ही, यह विभागीय अनुशासन और नियमों के प्रतिकूल है तथा इससे पुलिस की छवि और गरिमा धूमिल हुई है।
इन्हीं तथ्यों के आधार पर शैलेश कुमार को संदिग्ध आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने भी जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


