arrested the guard, accused attempting to rape from the Coaching student -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गार्ड गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 6:14 PM (IST)
कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गार्ड गिरफ्तार
कोटा। जवाहर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के कमरे में घुसकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी हरीश भारती ने बताया कि आरोपी धनश्याम जवाहर नगर के कोकिला रेजीडेंसी में गार्ड है। इसी रेजीडेंसी में एलेन से मेडिकल की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा रहती है। देर रात धनश्याम शराब के नशे में छात्रा के कमरे में गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीडि़ता ने थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

[@ ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement