Advertisement
भीलवाड़ा में समग्र शिक्षा के जेई का दलाल 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी का ट्रैप

8.82 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत
परिवादी के अनुसार, उसके कार्यों का प्रथम रनिंग बिल 8 लाख 82 हजार 647 रुपये का था। कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, भीलवाड़ा में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट (संविदाकर्मी) ने बिल पास करने की एवज में अपने कथित दलाल श्रेणीक चौधरी के माध्यम से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके अलावा 10 हजार रुपये टेस्टिंग के नाम पर अलग से मांगे जा रहे थे।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट द्वारा 50 हजार रुपये की राशि अपने दलाल श्रेणीक चौधरी को देने के लिए कहे जाने की पुष्टि हुई।
स्विफ्ट कार में बैठकर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने दबोचा
शिकायत का सत्यापन होने के बाद अजमेर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी चौकी भीलवाड़ा-प्रथम के उप अधीक्षक पुलिस पारसमल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।
इस दौरान परिवादी को निर्धारित स्थान पर भेजा गया। गर्ग पेट्रोल पंप, रेलवे फाटक के पास भीलवाड़ा में आरोपी श्रेणीक चौधरी अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर परिवादी से 50 हजार रुपये की राशि ग्रहण कर रहा था। इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
50 हजार में 40 हजार रुपये डमी करेंसी
एसीबी की कार्रवाई में बरामद 50 हजार रुपये की राशि में 10 हजार रुपये भारतीय चलन की वास्तविक मुद्रा और 40 हजार रुपये डमी करेंसी शामिल थी। टीम ने पूरी राशि बरामद कर ली है। मामले में रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
कनिष्ठ अभियंता की भूमिका की भी जांच
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ तथा आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
एसीबी ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने मात्र से उसे दोषी नहीं माना जा सकता। संबंधित व्यक्ति उपलब्ध तथ्यों और अपना पक्ष रखने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ब्यूरो से संपर्क कर सकता है। दोष सिद्ध होने से पहले तथ्यों और प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण नियमानुसार किया जाता है।
भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24 घंटे की जा सकती है। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि वैध कार्यों को करवाने में शिकायतकर्ताओं की सहायता की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


