4 people, including a policeman, were injured in the encounter between cattle smugglers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौकशी के तस्करों की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जनवरी 2024 3:01 PM (IST)
गौकशी के तस्करों की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गौकशी करने के आरोपियों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को बताया कि थाना मीरानपुर कटरा पुलिस को सूचना मिली कि खैरपुर की नहर के पास दो पशु खेतों में बंधे पडे है तथा कई गौ तस्कर वहां मौजूद है सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया जिससे गोली सिपाही भूरा तोमर के लग गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की फायरिंग में गौ-तस्कर रेहान मुन्ना तथा अखिल भी पुलिस की गोली से गंभीर रूप से घायल हो गए मीणा ने बताया कि घटना शुक्रवार मध्य रात्रि की है। मीणा ने बताया कि घटना में दो पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया तथा घायल सिपाही समय तीनों को तस्करों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement