शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी जिले में नौ दिन से लापता युवक का शव मिला है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला हिंदी फिल्म दृश्यम से प्रभावित लग रहा है। फिल्म की तरह आरोपियों ने रियल लाइफ में भी हत्या के बाद शव को एक निर्माणाधीन इमारत में दफना दिया था।
बैराढ़ पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में किसी का शव दबा होने की सूचना मिली थी।