NCB Goa secures 10-year sentence for Ugandan female drug trafficker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनसीबी गोवा ने युगांडा की महिला ड्रग तस्कर को 10 साल की सजा दिलाई

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 12:15 PM (IST)
एनसीबी गोवा ने युगांडा की महिला ड्रग तस्कर को 10 साल की सजा दिलाई
गोवा । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोवा जोनल यूनिट ने एक आरोपी को दोषी ठहराने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला को तब पकड़ा गया था, जब वह एक सफेद कपड़े के थैले में 'नेस्ले सेरेलेक बेबी सीरियल विद मिल्क रागी एप्पल' (बच्चों का खाना) के 2 कार्टन ले जा रही थी, जिनके अंदर 995 ग्राम मेथामफेटामाइन छिपाकर रखा गया था। कर्नाटक के धारवाड़ स्थित प्रधान सत्र न्यायालय (प्रिंसिपल सेशंस कोर्ट) ने युगांडा की रहने वाली एग्नेस नग्गायी को दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर एनसबी बेंगुलुर जोनल यूनिट की एक टीम ने 6 जनवरी 2022 को हुबली रेलवे स्टेशन पर युगांडा की 30 वर्षीय एक महिला को पकड़ा, जो दिल्ली से ट्रेन द्वारा आ रही थी। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद कपड़े के थैले से 'नेस्ले सेरेलेक बेबी सीरियल विद मिल्क रागी एप्पल' के 2 कार्टन मिले, जिनके अंदर 995 ग्राम मेथामफेटामाइन छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए नशीले पदार्थ का वजन 995 ग्राम था। इसके बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला से मिली जानकारी के आधार पर की गई आगे की कार्रवाई में युगांडा के ही एक 30 वर्षीय पुरुष को भी गिरफ्तार किया गया, जो इन नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था।
धारवाड़, कर्नाटक की प्रधान सत्र न्यायाधीश (प्रिंसिपल सेशंस जज) की अदालत ने 12 नवंबर के अपने फैसले में आरोपी को दोषी ठहराया। सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि दोषी ने आसानी से पैसा कमाने के लिए अवैध नशीले पदार्थों को बेचकर युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने जैसा काम किया है और समाज का हित किसी व्यक्ति के हित से ऊपर होना चाहिए। अदालत ने यह भी गौर किया कि वह महिला बिना वैध वीजा के भारत में रह रही थी। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22(सी) और 29 के तहत महिला आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई।
'नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026–2029' के अनुसार, नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में शामिल विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस मामले में एक अन्य पुरुष आरोपी को अदालत ने बरी कर दिया था। आरोपी युवक फर्जी वीजा के आधार पर भारत में अवैध रूप से रह रहा था। इस व्यक्ति को उसके देश भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, उसे एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, ताकि वह भारत में फिर से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल न हो सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement