जयपुर। राजस्थान के भीलवाडा में दबंदों का एक परिवार पर हमला और युवती से
सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामना आया है। वारदात के समय तीन जीपों
में भरकर आए करीब दो दर्जन लोगों ने पीडित परिवार पर धावा बोलते हुए पूर
परिवार के साथ मारपीट की।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान
आरोपियों ने गहने और नकदी के साथ एक युवती की इज्जत भी लूट ली। मदों और
औरतों के हाथ-पैर तोड दिए और एक युवती से दो दिन तक सामूहिक बलात्कार किया
गया।
गरीब परिवार पर अत्याचार और युवती से गैंगरेप का यह मामला भीलवाडा के
प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है।
पीडित परिवार के अनुसार 24 मई की रात दबंगों
ने उनके परिवार पर कहर बरपाते हुए बर्बरता से मारपीट की। रात नौ बजे दो
दर्जन से अधिक लोग तीन बोलेरो जीपों में सवार होकर घर पर आ घमके और मदों
की पिटाई शुरू कर दी।