Advertisement
रांची : सीबीआई ने निशा भगत मौत मामले में क्राइम सीन किया रिक्रिएट, आरोपी अजय तिर्की से घंटों हुई पूछताछ

सीबीआई ने अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।
निशा भगत ने 6 नवंबर को रांची के पिठोरिया क्षेत्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले उन्होंने करीब 10 मिनट का फेसबुक लाइव किया था। इसमें उन्होंने जमीन माफिया, कुछ सरकारी अधिकारियों और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
निशा के पिता हांदू भगत की शिकायत और मामले में उठे सामाजिक एवं राजनीतिक सवालों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। राज्य सरकार की 10 नवंबर की अधिसूचना और केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की 14 नवंबर की मंजूरी के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


