बीच बचाव में आई महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी भी
धुनाई कर दी।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घर की एक बेटी को बदमाश अपने साथ उठा ले
गए। और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीडिता के अनुसार बोलेरो जीप में
सवार इरफान और लतीफ के साथ ही 4-5 लोगों ने उसके साथ मारपीट की ओर दुष्कर्म
किया। इस दौरान उसके कई अंगों को काटकर जख्मी भी कर दिया।
पीडिता के अनुसार 24 मई की रात को अगवा करने के बाद आरोपी उसके गैंगरेप
करते रहे। इस दौरान उसके शरीर के गहने भी छीन लिए। दो दिन तक अत्याचार के
बाद उसे 26 मई को समोडी चौराहे पर जीप से पटक कर चले गए। पीडिता की मां ने
कहा कि हमने प्रतापनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दी लेकिन
पुलिस ने आरोपियों को पकडा और फिर छोड दिया।