Punjab Excise Inspector Recruitment 2019: 197 Posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर निकली भर्ती

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 7:37 PM (IST)
पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर निकली भर्ती
चंडीगढ़़। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए स्नातक युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह मार्च 2026 रखी गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशनः मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री। 10वीं कक्षा तक पंजाबी एक विषय के रूप में पढ़ी हो। पर्सनल कंप्यूटर या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कम से कम 120 घंटे का एक्सपीरियंस। कंप्यूटर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स या भारत सरकार के DOEACC के 'O' लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
अधिकतम आयुः
न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 37 साल है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सिलेक्शन प्रोसेसः
लिखित परीक्षा के द्वारा सिलेक्शन होगी। जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। फीसः सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपए, एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए, पूर्व सैनिक/आश्रित: 200 रुपए, दिव्यांग: 500 रुपए है।

सैलरीः
35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदनः
अफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 'Recruitment/Notification' पर क्लिक करें। PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। अपने अकाउंट में लागइन करके फीस भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement