One day campus placement camp on 15th March-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 15 मार्च को

khaskhabar.com: बुधवार, 13 मार्च 2024 6:38 PM (IST)
एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 15 मार्च को
श्रीगंगानगर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय श्रीगंगानगर द्वारा 15 मार्च 2024 को कार्यालय परिसर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुलिस लाइन के सामने श्रीगंगानगर में प्रातः 10.30 बजे से एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की मदर सन्स् ऑटो कम्पोनेंट, जय भारती मारूती, साटा विकास द्वारा दसवी, बारवीं पास, स्नातक उत्तीर्ण एवं आईटीआई उत्तीर्ण आशार्थियों के मशीन ऑप्रेटर, फिल्ड ट्रैनी, एवं पुखराज हैल्थ केयर एवं मेजिक ग्रो के द्वारा सेल्समेन पदों हेतु आशार्थियों का चयन किया जाएगा। कार्यालय के यंग प्रोफेशनल द्वारा युवाओं को कैरियर हेतु जानकारी व मार्गदर्शन तथा स्वरोजगार से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रोजगार के इच्छुक युवा अपने साथ स्वयं के पांच फोटो (पासपोर्ट साईज), मूल शैक्षणिक कागजात (दो सैट फोटोस्टेट प्रतियों सहित) व मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र आदि साथ लेकर शिविर का लाभ उठाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement