Advertisement
जीएसटीएटी भर्ती 2026: स्टेनोग्राफर सहित 237 पदों पर वैकेंसी, 15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या अन्य योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 15 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 25,500 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए जीएसटीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


