SSC Stenographer Grade C Recruitment 2026: Opportunity for 320 Posts; Apply by December 8-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-C भर्ती 2026: 320 पदों पर मौका, 8 दिसंबर तक करें आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 3:57 PM (IST)
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-C भर्ती 2026: 320 पदों पर मौका, 8 दिसंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड SSC ने SSC Grade C Stenographer Vacancy 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टेनोग्राफर के कुल 320 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 08 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। ऐसे होगा चयन स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित होगी। सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 सवाल और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
ऐसे करें स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन
स्टेनोग्राफर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से ग्रुप-सी के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें। वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद SSC Grade C Stenographer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement