Advertisement
ओएनजीसी में नौकरी का शानदार मौका: 50 पदों के तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सीए/सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2000 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रथम वर्ष 22,000 से 25,000 रुपए के बीच स्टाइपेंड और दूसरे वर्ष 25,000 से 27,000 रुपए के बीच स्टाइपेंड, पद और पोस्टिंग शहर के हिसाब से दिया जाएगा। वहीं, ओएनजीसी के आश्रितों और उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली है।
चुने गए उम्मीदवारों का प्रशिक्षण स्थान दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, वडोदरा और कोलकाता होगा। उम्मीदवारों के प्रशिक्षण की अवधि सीए के लिए 9 से 12 महीने और सीएमए के लिए 15 से 18 महीने होगी। वहीं, साक्षात्कार का माध्यम ऑनलाइन/ऑफलाइन/टेलीफोन के जरिए होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


