नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से गई है। इनमें 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की यह अब तक की सबसे बडी संख्या है।
इस बार सीबीएसई में 10वीं में 14,99,122 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर्ड किया है जबकि 2015 में 13,73,853 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे।
पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.25 लाख स्टूडेंट्स ज्यादा शामिल हो रहे हैं। वहीं 12वीं में 10,67,900 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया है जबकि पिछले साल यह संख्या 10,40,368 स्टूडेंट्स की थी।
10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल को खत्म होंगी।
12वीं के लिए अंग्रेजी से परीक्षा की शुरूआत होगी।