Advertisement
असम राइफल्स में वारंट ऑफिसर सहित 354 पदों पर वैकेंसी, 15 नवंबर से करें आवेदन

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद और ट्रेड-वार 10वीं/12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु ट्रेड-वार 23 से 25 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आरएफडीआई-आधारित शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), प्रारंभिक दस्तावेज सत्यापन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), ट्रेड कौशल परीक्षण, विस्तृत दस्तावेज सत्यापन, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (आरएमई) - जहां लागू हो और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असम राइफल्स के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/पूर्व सैनिकों को आवेदन रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


