Advertisement
AFCAT 2027: भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, 12 नवंबर से आवेदन शुरू, 11 दिसंबर तक करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच के पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से गणित और फिजिक्स विषय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पूरा किया होना चाहिए या इसके समकक्ष बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
एफकैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर विजिट करें। वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें। फॉर्म भरने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


