khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:56 PM (IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के गायक आमिर अली की पहचान दिग्गज गजल गायक गुलाम अली के सुपुत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आज के दौर के युवा गजल गायकों में शुमार हैं। आमिर का कहना है कि उनके पिता उनकी प्रेरणा हैं, लेकिन वह अपने पिता की नकल नहीं करते हैं।
आज के समय में जब रैप, हिप-हॉप जैसा आधुनिक संगीत युवाओं में अपनी मजबूत पैठ बना रहा है, तो वहीं आमिर ने अपनी नए अल्बम नहीं मिलना में शास्त्रीय संगीत में आधुनिकता का पुट देकर युवाओं को गजलों की ओर मोडऩे की कोशिश की है।