khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:57 PM (IST)
अपनी अल्बम की लांचिंग के मौके पर दिल्ली आए आमिर ने आईएएनएस के साथ एक
विशेष बातचीत में यह पूछे जाने पर कि उनकी इस गीत में क्या खास है, तो
उन्होंने कहा, गजलों के वीडियो पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन
मैंने अपने इस गाने में केवल सुरों और बोलों पर ही नहीं वीडियो पर भी काम
किया है। मैंने इसके वीडियो को एक अच्छे स्तर पर बनाने की कोशिश की है,
जिसे लोग सुनने के साथ ही देखने में भी दिलचस्पी लेंगे। आमिर से जब पूछा
गया कि युवाओं तक अपने इस नए गीत को पहुंचाने के लिए आपने इसमें गजल के
जादू को कैसे बरकरार रखा है, तो उन्होंने बताया, इस गीत में आपको गजल के
वही भाव मिलेंगे, जिसके लिए वह जानी जाती है, लेकिन जब आप इसे सुनेंगे, तो
आपको पता चलेगा कि मैंने अपने गीत में गजल को एक नए कलेवर में पेश किया है।