Shahid finds Padmavati challenging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पद्मावती’ को चुनौतीपूर्ण मान रहे शाहिद

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 8:07 PM (IST)
‘पद्मावती’ को चुनौतीपूर्ण मान रहे शाहिद
मुंबई। हाल ही में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में काम कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। यहां शनिवार रात लक्स गोल्डन गुलाब रोज अवार्ड में उपस्थित शाहिद ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों में वह ‘पद्मावती’ पर काम शुरू करेंगे। शाहिद ने कहा,‘‘मिस्टर भंसाली के साथ काम का अनुभव अद्भुत है। वह शानदार फिल्म-निर्माता हैं। उनके द्वारा दिए गए किरदार पर काम करने के लिए उत्साहित हूं। यह एक बड़ी फिल्म है और एक कलाकार के रूप में यह चुनौतीपूर्ण है।’’
उन्होंने कहा,‘‘विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के बाद वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करना पसंद करेंगे। यह मेरे लिए अद्भुत स्थान है। कलाकार के रूप में खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं।’’
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement