you have seen shahrukh khan and suhana pic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या आपने देखी शाहरूख और सुहाना की यह तस्वीर

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 2:40 PM (IST)
क्या आपने देखी शाहरूख और सुहाना की यह तस्वीर
बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान अक्सर ही अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी बेटी सुहाना के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बेटी और बाप दोनों का ही अंदाज फैंस को भा रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरूख खान ने सुहाना पर चुटकी भी ली है और लिखा है कि, जब आपकी बेटी स्कूल चली जाती है और आपको कोई इस बात के लिए टोकने वाला नहीं रहता कि आप बहुत सारे फिल्टर्स यूज कर रहे हैं! आपको बता दें कि शाहरूख और गौरी दोनों ही अक्सर ही बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फोटो को शेयर करते गौरी ने लिखा था की फोटो तो शेयर कर रही हूं लेकिन इसकी वजह से मुझे मेरे बेटे से कही डांट नहीं मिल जाए। कुछ दिनों पहले आर्यन की भी एक तस्वीर शाहरूख ने पोस्ट की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement