Will Tubelight break Aamir khan’s Dangal record! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या ‘दंगल’ को पीछे छोडने में कामयाब होगी ‘ट्यूबलाइट’

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 09:48 AM (IST)
क्या ‘दंगल’ को पीछे छोडने में कामयाब होगी ‘ट्यूबलाइट’
आमिर खान की इस फिल्म ने सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ के लिए परेशानियां खडी कर दी है। इसका कारण यह है कि ट्यूबलाइट भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इसमें नामी चीनी सितारा झू-झू बतौर नायिका पेश की जा रही हैं, इसके साथ ही ‘ट्यूबलाइट’ पहली ऐसी फिल्म होने जा रही है जो भारत और चीन में एक ही दिन प्रदर्शित होगी। चीन में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन भारत में प्रदर्शन होने के लगभग 6 माह बाद ही हो पाता है। अब तक जितनी भी भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन चीन में हुआ है वह इतने अंतराल के बाद ही हुआ है। दंगल का प्रदर्शन भी चीन में 6 माह बाद हुआ है। अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सका है कि चीन में सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ को कितने सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। दंगल को वहां पर 7000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया था। अपने कारोबार से दंगल ने ट्यूबलाइट को कठिन लक्ष्य दिया है। अब सलमान की फिल्म को वहां पर आमिर की फिल्म से ज्यादा स्क्रीन्स और कारोबार करना होगा।

ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement