टाइगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 की फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी।
तीन साल के करियर में टाइगर ने फूंक-फूंक कर कदम रखते हुए केवल तीन फिल्में
की, लेकिन अपने छोटे से करियर में उन्होंने प्रशंसकों की जबरदस्त फेहरिस्त
बनाई है। टाइगर जल्द ही फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में नजर आएंगे।
टाइगर ने
आईएएनएस को बताया, ‘मुन्ना माइकल की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मैं इस
फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जो किसी खास
वर्ग के लिए नहीं है। इसे कोई भी देख सकता है।’