tiger shroff latest interview tiger say would footballer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेता न बनता तो फुटबॉलर होता: टाइगर श्रॉफ

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 4:26 PM (IST)
अभिनेता न बनता तो फुटबॉलर होता: टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो टाइगर श्रॉफ आकर्षक व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि अपने अभिनय और धुआंधार एक्शन से फिल्म उद्योग में अपनी धाक जमा चुके हैं। उन्हें अभिनय और मार्शल आर्ट के अलावा खेलों का भी बहुत शौक है। उनका कहना है कि अगर अभिनेता नहीं बनते तो वह फुटबॉल खिलाड़ी होते। नौजवान टाइगर देश की मिक्सड मार्शल आर्ट सुपर फाइट लीग (एसएफएल) की बेंगलुरू टाइगर्स टीम के सह-मालिक हैं। हाल ही में अपनी टीम के प्रचार के लिए दिल्ली आए टाइगर से आईएएनएस ने जब उनके पसंदीदा खेल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है। मैं बचपन से ही फुटबॉल खेलता रहा हूं। मैं स्कूल-कॉलेज के दिनों में फुटबॉल को लेकर काफी जुनूनी था और कहना चाहता हूं कि अगर मैं अभिनेता नहीं होता तो फुटबॉल खिलाड़ी होता। मुझे अगर मौका मिला तो इस क्षेत्र में भी जरूर कुछ करूंगा।’

[@ #RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट]

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement