Advertisement
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा

शरद कपूर ने इंडस्ट्री से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो अकेले हैं। एक्टिंग में वापसी को लेकर शरद ने कहा कि वो हर तरह के फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने फिल्ममेकर मंसूर खान के डायरेक्शन में वापसी का भी स्वागत किया और कहा कि उन्हें उनके साथ काम करके खुशी होगी। शरद ने कहा, "रोहित शेट्टी, मंसूर खान वापस आ रहे हैं। मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा। मुझे किसी के भी साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और एक्टर की बात करें, तो अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ काम करने में मजा आएगा।"
अभिनेता शरद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को एक बेहद खास और अहम नसीहत दी। उन्होंने इंडस्ट्री के काम करने के तरीके, रिश्तों और बदलते दौर पर अपनी बात रखते हुए कहा, "सभी को ध्यान से काम करने की बहुत जरूरत है, क्योंकि अब इंडस्ट्री में प्रोफेशनल होकर काम होता है, न कि इमोशनल होकर। अगर आप एक अच्छे और हार्डवर्किंग एक्टर हैं, तो बहुत आगे जाएंगे और सफलता हासिल करेंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


