sushant singh rajput kriti sanon film rabta cut from sensor board Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘राबता’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, चुंबन दृश्य और गालियों पर एतराज

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 11:01 AM (IST)
‘राबता’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, चुंबन दृश्य और गालियों पर एतराज
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म इस शुक्रवार रिलीज होनी है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म कई विवादों में फंस चुकी है। पहले इस पर एस एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ की कहानी चुराने का आरोप लगा, फिर पंजाबी सिंगर जे-स्टार ने फिल्म के गाने ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’ पर उनका गाना चोरी करने का आरोप लगाया था। विवाद के बाद गाना यूट्यूब से हटा लिया गया है। हालांकि टी-सीरीज का कहना है कि यह गाना उन्हीं का था जिसे जे-स्टार ने चुरा लिया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अलावा राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। राव इस फिल्म में 324 साल के बूढे के किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement